×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

डिप्टी रजिस्ट्रार का बड़ा आदेश, सुपरटेक ईकोविलेज-1 में अगले 30 दिनों में होंगे चुनाव

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सबसे बड़ी सोसाइटी सुपरटेक ईकोविलेज-1 में अगले 30 दिनों के भीतर आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) के चुनाव कराए जाएंगे। इस संबंध में उप निबंधक (डीआर) सोसाइटी, गौतमबुद्ध नगर ने आदेश जारी कर दिए हैं।उप निबंधक ने चुनाव कराने के लिए मत्स्य विभाग के एक अधिकारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। यह अधिकारी पूरी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सबसे बड़ी सोसाइटी मानी जाने वाली ईकोविलेज-1 में लगभग 25,000 निवासी रहते हैं और यहां करीब 8,000 फ्लैट बने हुए हैं। स्वाभाविक रूप से इस सोसाइटी का आरडब्ल्यूए चुनाव पूरे क्षेत्र की राजनीति और प्रबंधन पर असर डालता है।
पिछले वर्षों में सोसाइटी पानी की किल्लत और मैनेजमेंट एजेंसी को लेकर विवादों की वजह से सुर्खियों में रही थी। खासतौर पर ग्रेविटी एजेंसी के कार्यकाल में पानी की भारी समस्या से सोसाइटी की छवि पर आंच आई और निवासियों में गुस्सा देखा गया। पुलिस कार्रवाई के बाद एजेंसी बदली गई थी और उसके स्थान पर वाई.जी. एस्टेट को नया प्रबंधन एजेंसी के रूप में चुना गया था।अब चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के साथ निवासियों में उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी सोसाइटी की पुरानी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुलझाएगी। नामांकन, मतदाता सूची और मतदान की तिथियां चुनाव अधिकारी व उप निबंधक कार्यालय द्वारा शीघ्र ही घोषित की जाएंगी।
निवासियों का मानना है कि इस चुनाव से सोसाइटी प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी और नई टीम के आने से सोसाइटी को विकास की दिशा मिलेगी।
डिप्टी रजिस्ट्रार वैभव कुमार ने कहा –
सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 की धारा-25(2) के अन्तर्गत निर्वाचन कराये जाने की घोषणा करते हुए एक्ट की धारा-25(2) के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय, जनपद गौतमबुद्धनगर के आदेश संख्या 3639/एस०टी० ए०डी०एम०/2023 दिनांक: 13.12.2023 से गठित अधिकारियों के पैनल से सहायक निदेशक मत्स्य, गौतमबुद्धनगर को निर्वाचन अधिकारी नामित किया जाता है।
नमित निर्वाचन अधिकारी द्वारा पंजीकृत बाईलाज में उपबन्धित प्राविधानों के अनुसार संस्था की कार्यकारिणी का निर्वाचन एक माह के अन्दर सम्पन्न कराया जायेगा।
निर्वाचन व्यय के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सन्दर्भ में निर्वाचन में प्रयोग होने वाली विविध सामधिबी सुविधाओं एवं वाहन इत्यादि की बाजार में प्रचलित दरों के आंधार पर प्रस्तावित दरों का निर्वाचन कार्यालय द्वारा अनुमोदित रेट चार्ट जारी किया गया है। अनुमोदित चार्ट में दिये गये रेट के आधार पर निर्वाचन सम्बन्धी सामग्री एवं व्यय का निर्धारण करते हुये सम्भावित व्यय से एसोसिएशन को अवगत करायें जिससे निर्वाचन सम्बन्धी व्यय संस्था द्वारा वहन किया जा सके।
निर्वाचन सम्पन्न होने तक दैनिक व्यय के अतिरिक्त अन्य व्यय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जाती है तथा नवीन कार्यकारिणी के गठन होने तक कार्यरत प्रबन्धसमिति द्वारा किसी भी प्रकार के नीतिगत निर्णय नहीं लिये जायें।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close