चर्चित दोहरे हत्याकांड में हुई बड़ी कार्रवाई, कोतवाली समेत सात लाइन हाजिर
प्रिंस भाटी पहले ही बुलंदशहर कोर्ट में सरेंडर कर चुका है। उसके बाद गैंगस्टर मनोज नागर ने गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर किया था।

दिवाली के दिन सैंथली गांव में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। जारचा कोतवाली प्रभारी समेत सात को लाइन हाजिर किया गया है। अलीगढ़ कोर्ट में सचिन को गिरफ्तार करने गई पुलिस और अधिवक्ताओं में खीचा तानी हुई थी। अधिवक्ता लगातार सचिन को पुलिस को सौंपने का विरोध कर रहे थे, जबकि पुलिस उसे गिरफ्तार करना चाहती थी। सचिन कोर्ट में बॉबी तोंगड़ के साथ गिरफ्तारी करने गया था।
बता दें कि, 20 अक्तूबर को सैंथली गांव में सीआईएसएफ के रिटायर्ड दरोगा 55 वर्षीय अजय पाल और उनके भतीजे 21 वर्षीय दीपांशु भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नाली के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सैंथली गांव निवासी प्रिंस भाटी और उसके भाई, सादुल्लापुर गांव निवासी गैंगस्टर मनोज नागर और आनंदपुर गांव निवासी बॉबी तोंगड़ व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
प्रिंस भाटी पहले ही बुलंदशहर कोर्ट में सरेंडर कर चुका है। उसके बाद गैंगस्टर मनोज नागर ने गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर किया था। अब 30 अक्तूबर को तीसरा आरोपी बॉबी तोंगड़ भी ग्रेटर नोएडा पुलिस को चकमा देकर अलीगढ़ कोर्ट में पेश हो गया। जबकि उसका एक अन्य साथी सचिन भी उसी के साथ था, लेकिन वह सरेंडर नहीं कर पाया था। अब सचिन की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच खींचातानी हो गई।
इस मामले को अलीगढ़ कोर्ट के जज ने गंभीरता से लिया। ग्रेटर नोएडा डीसीपी साद मियां खान के मुताबिक, कोतवाली प्रभारी सुमनेश विकल, एसआई ललित गंगवार, शुभम प्रधान, प्रिंस यादव, कांस्टेबल गौरव और दादरी कोतवाली के एसआई भारत एवं हेड कांस्टेबल सोहनवीर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।




