×
Uncategorized

पं​तज​लि कंपनी के घी में आई बड़ी खामियां सामने, विभाग ने दी चेतावनी, घी खाने से स्वास्थ्य पर हो सकता है बुरा असर

जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य विभाग ने घी के सेवन करने वालों को सचेत किया है। अधिकारियों की माने तो घी का इस्तेमाल करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के घी में बड़ी खामी सामने आई है। पतंजलि आयुर्वेद के देसी गाय के घी में मिलावट सामने आई है। जांच के लिए भेजे गए सैंपल में फेल हो गए है। पिथौरागढ़ से लिए गए घी के सैंपल रुद्रपुर और गाजियाबाद की लैब में टेस्ट किए गए। घी खाने के लिए सुरक्षित नहीं पाया गया।

जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य विभाग ने घी के सेवन करने वालों को सचेत किया है। अधिकारियों की माने तो घी का इस्तेमाल करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस मामले में रामदेव की कंपनी पतंजलि पर 1.40 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। पतंजलि के उत्पाद की गुणवत्ता पर समय—समय पर सवाल उठते रहे हैं। इससे पहले भी कंपनी के कई उत्पाद लैब में जांच के दौरान मानकों पर खरे नहीं उतरे है।

असिस्टेंट कमिश्नर आरके शर्मा के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 20 अक्टूबर 2020 को पिथौरागढ़ के कासनी स्थित करन जनरल स्टोर से पतंजलि गाय के घी का नमूना लिया था। जिससे राज्य सरकार की राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर में भेजा गया, जहां इसे मानकों से नीचे पाया गया। इसके बारे में अधिकारियों ने कंपनी प्रबंधन को 2021 में इसकी जानकारी दी गई। 15 अक्टूबर 2021 को दोबारा जांच की अपील की। कंपनी ने नमूनों की जांच सेंट्रल लैब से करानी की बात कही। अब घी खाने से लोग बीमार हो सकते है। पेट की समस्याएं, एलर्जी या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close