Greater Noida: चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में फिर बड़ी संख्या में जीरो पॉइंट पर एकजूट होंगे किसान, बड़ा है मुद्दा
उन्होंने बताया कि धरना-प्रदर्शन, महापंचायत और प्रशासनिक वार्ता करने के बाद भी किसानों की समस्याएं हल नहीं की जा रही है। क्षेत्रीय किसानों की लगातार उपेक्षा एवं गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए भाकियू जीरो पॉइंट पर विशाल किसान महापंचायत आयोजित की जा रही है।

भारतीय किसान यूनियन की यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर 22 दिसंबर के बड़ी महापंचायत होने जा रही है। जिसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को अंसल हाउसिंग सोसाइटी में एक पंचायत की गई। जिसकी अध्यक्षता राजमल चौधरी एवं संचालन सोनु ममूरा ने किया।
जिला अध्यक्ष रॉबिन नागर ने बताया कि कई साल से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के किसान अपने अधिकारों को लेकर निरंतर संघर्षरत हैं। प्राधिकरण ने विकास के लिए किसानों की उपजाऊ एवं पुश्तैनी भूमि औने-पौने दामों पर अधिग्रहित की गई, लेकिन किसान मूलभूत सुविधाओं के लिए दर-दर भटकने को विवश है।
उन्होंने बताया कि धरना-प्रदर्शन, महापंचायत और प्रशासनिक वार्ता करने के बाद भी किसानों की समस्याएं हल नहीं की जा रही है। क्षेत्रीय किसानों की लगातार उपेक्षा एवं गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए भाकियू जीरो पॉइंट पर विशाल किसान महापंचायत आयोजित की जा रही है। जिसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। जिसमें यमुना एक्सप्रेसवे परियोजना में जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है, जनपद गौतम बुद्ध नगर से लेकर अलीगढ़, हाथरस, आगरा एवं मथुरा तक के सभी किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा एवं 10 प्रतिशत आवासीय भूखंड प्रदान किया जाए।




