×
Uncategorized

Greater Noida: ‘बसंती’ के लिए ‘वीरू’ बना युवक हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा, युवती के पिता के समझाने पर माना

अपनी जान की परवाह किए बिना हाई-वोल्टेज बिजली के टावर के सबसे ऊपरी हिस्से बैठे युवक की ये तस्वीरें ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र की हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा ड्रामा एक तरफा प्यार और शादी से इनकार के बाद शुरू हुआ।

युवती और उसके परिजनों के शादी से इनकार करने पर शोले फिल्म का वीरु बन गया। युवक के हाई टेंशन लाइन पर चढ़ने के बाद हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। प्यार में नाकामयाब होने पर युवक ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए, बल्कि पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। करीब तीन घंटे चले ड्रामा के बाद पुलिस की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद आखिरकार युवक को बातों में उलझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया।

अपनी जान की परवाह किए बिना हाई-वोल्टेज बिजली के टावर के सबसे ऊपरी हिस्से बैठे युवक की ये तस्वीरें ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र की हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा ड्रामा एक तरफा प्यार और शादी से इनकार के बाद शुरू हुआ। जब प्रेमिका ने शादी करने से मना कर दिया, तो सिरफिरे आशिक को कुछ और नहीं सूझा और वह अपनी मांग मनवाने के लिए सीधे मौत के टावर पर चढ़ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। नीचे खड़ी भीड़ तमाशा देखती रही, तो वहीं पुलिसकर्मी युवक को नीचे उतारने के लिए उसे समझाते रहे।

ग्रेटर नोएडा में शादी से इनकार किए जाने पर एक युवक 50 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। यह घटना दादरी थाना क्षेत्र के जारचा मार्ग स्थित शाहपुर गांव के पास हुई। बुलंदशहर निवासी पंकज सूरजपुर क्षेत्र में एक होटल में काम करता है। शादी से इनकार के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया और हाई टेंशन लाइन पर बैठ गया। इसके बाद पुलिस ने युवती के पिता को भी मौके पर बुलाया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाने के बाद युवक नीचे उतरने के लिए राजी हुआ। पुलिस और परिजनों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close