Greater Noida: चिपियाना गांव से लापता पांच साल का बच्चा तालाब से बरामद, दलेलगढ़ जैसा फिर हुआ हादसा
मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी इंद्रपाल चिपियाना गांव में अपने परिवार कुत्ते वाले मंदिर के पास किराये के मकान में परिवार सहित रहते हैं। उनकी पत्नी भी घरेलू सहायक है और एक बड़ी बेटी और पांच वर्षीय पुत्र ईशु था।

दनकौर के दलेलगढ़ जैसा हादसा ग्रेनो वेस्ट के चिपियाना गांव में देखने को मिला है। चिपियाना बुजुर्ग गांव में लापता एक पांच साल के बच्चे का शव छह दिन बाद काले कुत्ते वाले मंदिर के पास स्थित तालाब से बरामद कर लिया है।बिसरख कोतवाली पुलिस ने तालाब से क्रेन की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी इंद्रपाल चिपियाना गांव में अपने परिवार कुत्ते वाले मंदिर के पास किराये के मकान में परिवार सहित रहते हैं। उनकी पत्नी भी घरेलू सहायक है और एक बड़ी बेटी और पांच वर्षीय पुत्र ईशु था। ईशू 17 फरवरी को अचानक गायब हो गया था। ईशु कुत्ते वाले मंदिर के पास अपनी बहन के साथ खेलने के लिए गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा।
परिजन के पास बच्चे की फाइल फोटो नहीं होने के कारण परेशानी हुई। मंदिर के पास खेलने वाले तीन दूसरे बच्चे को अपना बताया। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने मंदिर से सटे तालाब में एक बच्चे का शव उतराता देखा। आशंका होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा क्रेन मंगवाई और एक युवक को रस्सी के सहारे तालाब में उतारा गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक ने बच्चे के शव को बाहर निकाला। शव की पहचान परिजनों ने ईशु के रूप में की है।




