Noida: मेरठ के नाई के साथ मिलकर ग्रेनो के दो युवक पाकिस्तान के लिए भेज रहे थे फोटो और वीडियो, बड़ी साजिश का खुलासा
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव स्थित राम विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर दिल्ली समेत अन्य क्षेत्र में रेकी करने की आंशका है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में रहकर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल दो ग्रेटर नोएडा के छपरौला के रहने वाले है। इनमें दो मेरठ के परिक्षितगढ़ के रहने वाले साकिब और अरबाब है। सोशल मीडिया के जरिए छपरौला की रामविहार कॉलोनी निवासी विकास गहलावत उर्फ रौनक और लोकेश उर्फ पपला उर्फ बाबू उर्फ संजू को पैसों के लालच में संस्थानों और वाहनों की रेकी करने के लिए जोड़ा गया। मुख्य आरोपी मेरठ में नाई का काम करता है।
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव स्थित राम विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर दिल्ली समेत अन्य क्षेत्र में रेकी करने की आंशका है। विकास की उम्र 27 साल जबकि लोकेश की महज 19 साल है। दोनों पुराने दोस्त हैं। चारों सोशल मीडिया के जरिए विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर काम कर रहे थे। खास तौर पर रेलवे सिग्नल बॉक्स, सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक संपत्तियों को निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी।
गौतमबुद्धनगर के दोनों युवक इस नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। अभी समाने आ रहा है कि मेरठ के मुख्य आरोपी साकिब ने विकास और लोकेश जैसे युवकों को सोशल मीडिया के जरिए धीरे-धीरे इस नेटवर्क में फंसाया गया। अभी दोनों आरोपियों से पूछताछ की जारी है। फिलहाल इन दोनों युवकों की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। आशंका है कि दिल्ली के नजदीक के निवासी होने के कारण दोनों ने राजधानी के भी कई स्थानों और व्यक्तियों की रेकी कर हैंडलर से सूचना साझा की होगी। हालांकि इस संबंध में स्थानीय पुलिस का कहना है कि एटीएस के द्वारा उनसे कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।




