Noida: नाली के कूड़े को जलाने के विवाद में LLB के छात्र की गोलियां बरसाकर हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार
ल है। डीसीपी ने बताया कि 25 वर्षीय मृतक युवक की पहचान साजन के रुप मे हुई है जो LLB का छात्र था और अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था।
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के साकीपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद के बाद एक 25 वर्षीय युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपने दोस्त के यहां शादी समारोह से लौट रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले मंगेश उर्फ टिल्लू ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उसे घेर लिया और हुए विवाद के बाद गोली मार दी, वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। परिजन घायल युवक को कैलाश अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई बॉबी और परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है इस घटना के बाद से गांव में मातम और तनाव का माहौल है।
डीसीपी ने बताया कि 25 वर्षीय मृतक युवक की पहचान साजन के रुप मे हुई है जो LLB का छात्र था और अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था। अपने दोस्त के यहां शादी समारोह से लौट रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले मंगेश उर्फ टिल्लू ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उसे घेर लिया। आरोपियों ने पहले साजन के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मंगेश उर्फ टिल्लू ने साजन पर फायरिंग कर दी। साजन को तीन गोलियां लगीं, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। परिजन घायल युवक को कैलाश अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने वीर सिंह, मंगेश उर्फ टिल्लू, वीरबती और श्रीपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मंगेश को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। डीसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगेश के अलावा उसकी मां वीरबती को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।



