×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई एडीसीपी और एसीपी के तबादले

नोएडा – पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए अपर पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त स्तर पर व्यापक स्तर पर स्थानांतरण एवं कार्यभार परिवर्तन किये गये हैं।

जारी आदेश के अनुसार श्री स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा से स्थानांतरित कर अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा बनाया गया है, जबकि श्री संतोष कुमार को अपर पुलिस उपायुक्त यातायात से अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा नियुक्त किया गया है।

श्री अभय कुमार मिश्रा को प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात एवं डायल-112 के दायित्व सौंपे गये हैं। वहीं श्री सुधीर कुमार सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा से अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय तथा श्री राजेन्द्र कुमार गौतम को अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा/अपराध से अपर पुलिस उपायुक्त अपराध नियुक्त करते हुए प्रभारी पुलिस उपायुक्त लाइन्स, मॉनिटरिंग सेल एवं आंकिक शाखा का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।

इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त स्तर पर श्री जितेन्द्र कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त/थाना प्रभारी दादरी से सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय सेंट्रल नोएडा, श्री पवन कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय सेंट्रल नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ग्रेटर नोएडा तथा श्री अनिल कुमार पाण्डेय को सहायक पुलिस आयुक्त/निरीक्षक अपराध शाखा से सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा नियुक्त किया गया है।

श्री शकील मोहम्मद को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात नोएडा/सेंट्रल नोएडा/ग्रेटर नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त यातायात नोएडा/प्रोटोकॉल, जबकि श्री उमेश यादव को सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय सम्बद्ध से सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सेंट्रल नोएडा नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त श्री राधारमन सिंह सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम ग्रेटर नोएडा के पद पर रहते हुए सहायक पुलिस आयुक्त अपराध के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा किये गये इन प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं जनोन्मुख बनाना बताया गया है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close