×
Uncategorized

Noida: मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की CBI जांच शुरू, पिता बोले-यह लड़ाई अन्य युवतियों के लिए बनेगी नजीर

सीबीआई ने कटारा हिल्स स्थित घर में ट्विशा शर्मा के अंतिम घंटों को फिर से रचने के लिए 'टनल व्यू' जांच पद्धति का इस्तेमाल किया।

नोएडा गौर सिटी की रहने वाली मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच अब सीबीआई कर रही है। इसी बीच हर पहलु पर जांच की जा रही है। सीबीआई की टीम ने भोपाल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही हर पहलु को ध्यान में रखकर पूरे मामले को समझने की कोशिश की जा रही है।

सीबीआई ने कटारा हिल्स स्थित घर में ट्विशा शर्मा के अंतिम घंटों को फिर से रचने के लिए ‘टनल व्यू’ जांच पद्धति का इस्तेमाल किया। बता दें कि सीबीआई जैसी एजेंसियां किसी अपराध या दुर्घटना के अंतिम क्षणों को बारीकी से रीक्रिएट करने के लिए इस हाईटेक तकनीक का उपयोग करती हैं। मौके पर पहुंची सीबीआई की टीम ने सभी दस्तावेज, फोरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूत अपने पास लेकर नई जांच शुरू की। मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल और इंटरनेट रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है।

ट्विशा शर्मा मौत केस की जांच एसआईटी ने उस कमरे में भी सीन रिक्रिएट किया, जहां ट्वीशा की डेड बॉडी मिली थी। रीक्रिएशन के दौरान कमरे की लाइट जलाकर पूरे घटनाक्रम को दोबारा समझने की कोशिश की गई। इसी बीच गौर सिटी में रहने वाले मॉडल ट्विशा शर्मा के पिता का बयान भी सामने आया है। उन्होंने केस को सीबीआई को ट्रांसफर करने पर उच्च न्यायालय का धन्यवाद किया है। साथ ही उन्होंने लड़ाई में शामिल रहे अन्य को भी धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि मॉडल ट्विशा शर्मा पूरे परिवार का ध्यान रखती थी। उसकी जैसी कोई लड़की नहीं है। यह लड़ाई अन्य लड़कियों को लड़ने के लिए हिम्मत देगी।

 

 

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close