×
Uncategorized

Noida: हाईराइज सोसाइटी में आग लगने के बाद सीढ़ियों से भागे निवासी, फ्रीजर का कंप्रेशर फटने से हुआ हादसा, 15 निकाले बाहर

आग से लोगों में मची अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं।

नोएडा के सेक्टर-75 स्थित एक हाईराइज सोसाइटी और रेस्टोरेंट में आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ। आग 28 मंजिला इमारत के 12वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में लगी है। कम ही समय में आग का धुंआ दूसरे फ्लैट्स में भी पहुंच गया। जिसके बाद निवासी फ्लैटों को छोड़कर पैदल ही सीढ़ियों के जरिए भाग खड़े हुए।

आग से लोगों में मची अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए इमारत को खाली कराया गया। इसके अलावा आस—पास के कई फ्लैट धुएं की वजह से पेंट काला पड़ गया। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे के मुताबिक, एसी में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की सूचना मिली थी। उसमें ब्लास्ट जैसी तेज आवाज हुई और आग लग गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।

वहीं, सेक्टर-52 के शताब्दी विहार एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। इस बिल्डिंग में नीचे रेस्टोरेंट और ऊपर पीजी चल रहा था। पीजी के अंदर फंसे करीब 15 लोगों को सकुशल वहां से निकाला। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि फायर सूट और ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर टीम अंदर गई, जिसके बाद लोगों को एक-एक करके बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि नीचे रेस्टोरेंट था। इसलिए आग बुझाने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि आग को आधे घंटे के अंदर बुझा दिया गया। इसके अलावा हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी मंगवाया गया, जिसके बाद लोगों को कमरे से बाहर निकाला गया। इसमें फ्रीजर का कंप्रेशर फटने से आग लग गई। घटना दुकान के अंदर हुई है।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close