Noida: आंधी की वजह से रबूपुरा में निर्माणधीन मकान की दीवार गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त, सुरक्षित बाहर निकाले गए लोग
रबूपुरा के चांदपुर गांव में जितेंद्र उर्फ जीतू के चार मंजिला मकान की सबसे आखिरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। मौसम में आए बदलाव के बाद मंगलवार देर रात तेज आंधी चली।

रबूपुरा कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर के चांदपुर गांव में ढाई सौ मीटर के मकान में चल रहे निर्माण कार्य की वजह से सटरिंग और नई दीवार आ गिरी। जिससे पास के दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। मकान में सा रहे लोग बाल—बाल बच गए। हादसे में दो महिला मामूली रुप से चोटिल हुई है।
रबूपुरा के चांदपुर गांव में जितेंद्र उर्फ जीतू के चार मंजिला मकान की सबसे आखिरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। मौसम में आए बदलाव के बाद मंगलवार देर रात तेज आंधी चली। इसी वजह से चौथी मंजिल की छत पर बन रही नई दीवार गिर गई। यह दीवार पास में स्थित शमशेर और शमशु के दो मंजिला मकान पर गिरी है। ये दोनों भाई है। दीवार गिरने से उनके मकान की छत भरभरा कर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंच मच गया। आनन—फानन में आस—पास के लोगों की मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।
मकान गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामूली रूप से घायल हुई महिलाओंं को उपचार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, हादसे के कारण परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है।
तेज धमाके की आवाज के साथ गिरी दीवार से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस एवं अग्निशमन विभाग ने राहत व बचाव कार्य किया। दरवाजा तोड़कर मकान में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पीड़ित शमशेर ने बताया कि वह अपने मकान में पत्नी अख्तरी, बेटा असलम, अकरम, वसीम अयान व बहू हसीव के साथ सोए थे। उसके भाई शमसुद्दीन नसीम बेगम, बेटा फैसल, ईवा, माफिया, हमजा व सुभान के साथ सो रहा था।




