×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

नोएडा प्राधिकरण में बड़ा बदलाव, संजीव बेदी से आवासीय प्लॉट विभाग का प्रभार वापस

नोएडा – नोएडा प्राधिकरण में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न अधिकारियों के विभागीय प्रभारों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, ओएसडी एन.के. सिंह को आवासीय प्लॉट विभाग के साथ-साथ क्रय विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, ओएसडी संतोष कुमार को बाह्य विज्ञापन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह को हाउसिंग विभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि ओएसडी अरविंद कुमार को ग्रुप हाउसिंग विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अतिरिक्त, ओएसडी क्रांति शेखर सिंह को भूमि अधिग्रहण विभाग का प्रभार दिया गया है। उनके पास भू-लेख, स्पोर्ट्स सिटी तथा वाणिज्यिक विभाग की जिम्मेदारियां भी रहेंगी।

प्राधिकरण ने विश्वास त्यागी को वर्क सर्किल-10 का नया प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, आवासीय प्लॉट विभाग से एजीएम संजीव बेदी का प्रभार वापस ले लिया गया है।

प्राधिकरण के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में तेजी लाने, जवाबदेही बढ़ाने तथा विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close