×
Uncategorized

Noida: बारिश के दौरान खुले नाले में गिरने से युवक की हुई मौत, नोएडा प्राधिकरण के करंट लगने के दावे पर उठाए सवाल

सेक्टर—22 के चौड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय आर्यन पुत्र संजय कुमार अपने साथी शुभम के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे। सेक्टर-57 में बारिश के कारण जलभराव के बीच उनका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गए।

बीते दिनों चार दिन तक हुई बारिश और नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही की वजह से एक युवक की जान चली गई। सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर—57 में खुले नाले में गिरने से युवक की मौत हो गई। हालांकि, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने उलट ही दावा किया है। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, युवक की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर—22 के चौड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय आर्यन पुत्र संजय कुमार अपने साथी शुभम के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे। सेक्टर-57 में बारिश के कारण जलभराव के बीच उनका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गए। कड़ी मशक्कत के बाद आर्यन को नाले से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बारिश की वजह से नाला पूरी तरह से ओवर फ्लो था। उसमें आर्यन गिरा। बताया गया है कि नाले में गिरने के बाद आर्यन ने पोल की मदद से बाहर आने का प्रयास किया। बताया गया है कि उसके बाद आर्यन की मौत हो गई।

आर्यन की मौत के बाद परिजनों ने खुले पड़े नाले की वजह से मौत का आरोप लगाया है। आरोप है कि नोएडा प्राधिकरण की तरफ से उसके आसपास बैरिकेडिंग भी नहीं की गई थी। साथ ही मौके पर कोई चेतावानी बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। नाले को ढका होने की वजह से आर्यन की जान बच सकती थी। नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। परिजनों का कहना है कि अगर करंट से मौत हुई है तो बचाव के पर्याप्त उपाय क्यों नहीं किए गए।

युवराज की मौत के बाद हुई थी किरकिरी
कुछ समय पहले सेक्टर—150 में इंजीनियर युवराज मेहता की बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए सीईओ को हटा दिया गया था। साथ ही हादसे के बाद प्राधिकरण ने खुले नालों को सुरक्षित करने और बारिश के दौरान विशेष निगरानी के दावे किए थे। लेकिन आर्यन की मौत के बाद दावे फेल नजर आए है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close