×
Uncategorized

Noida: कलाधाम सोसाइटी में बोरवेल के गड्ढ़े में गिरने से हुई छह साल की मौत में बड़ा एक्शन, जिनका का हुआ विरोध वहीं करेंगे जांच

साथ ही कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। इस घटना में प्राधिकरण के जल विभाग के सुपरवाइजर और तकनीकी सुपरवाइजर की अपने कार्यों के प्रति लापरवाही भी सामने आई है।

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क दो स्थित कलाधाम सोसाइटी में बोरवेल के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 6 साल के मासूम की मौत हो गई। इस घटना से प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी संवदेना व्यक्त की है। कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए बिना निर्माण कार्य शुरू करने में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। प्राधिकरण ने सख्त ऐक्शन लेते हुए ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

साथ ही कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। इस घटना में प्राधिकरण के जल विभाग के सुपरवाइजर और तकनीकी सुपरवाइजर की अपने कार्यों के प्रति लापरवाही भी सामने आई है। इन दोनों की सेवा समाप्त कर दी गई है। नॉलेज पार्क पुलिस ने ठेकेदार और दोनों सुपरवाइजरों को गिरफ्तार कर लिया है। सीईओ ने इस घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह इसकी जांच करेंगे। लापरवाही मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। सीईओ ने सभी वर्क सर्किल को निर्देश दिया है कि बैरिकेडिंग व सुरक्षा के सभी उपाय करने के बाद ही कार्य शुरू किए जाएं, सुरक्षा के इंतजाम के बिना कार्य शुरू करने पर संबंधित वर्क सर्किल स्टाफ और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलाधाम सोसाइटी में जलापूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए नलकूप बनाने का कार्य तीन दिन पहले ही शुरू हुआ है। ठेकेदार ने कार्य शुरू करने की सूचना जल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी। नलकूप के लिए गड्ढा खोदा, जिसमें पानी भर गया। कल धाम में रहने वाले केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव का बेटा अव्यान सूर्या शनिवार देर शाम खेलते समय गड्ढे में गिर गया। पानी भरा होने से डूबने के कारण उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी व अन्य अधिकारियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा की तरफ से नॉलेज पार्क कोतवाली में ठेकेदार की फर्म सुप्रीम इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के प्रोपराइटर मनोज कुमार जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्राधिकरण ने तकनीकी सुपरवाइजर आकाश कुमार और सुपरवाइजर जॉनी कुमार की सेवा समाप्त कर दी है। वहीं, मोक्षधाम अंतिम संस्कार पहुंचे एसीईओ से लोगों ने कार्रवाई के बारे में पूछा तो उन्होंने मुस्कराते हुए जवाब दिया। जिसपर परिजनों ने उनके इस व्यवहार को असंवेदनशील बताते हुए नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। उधर, अंतिम संस्कार के दौरान शांतिपूर्ण अंतिम संस्कार करने जा रहे परिजनों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि उन्हें एबुलेंस से उतार दिया गया और पुलिस शव को लेकर मोक्ष धाम चली गई।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close