Noida: Ace Divino सोसाइटी के अध्यक्ष बने प्रमोद कुमार मोंगा, एओए के चुनाव के बाद इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
कार्यकारी बोर्ड सदस्यों के रूप में कृष्ण कुमार आचार्य, संजीव कुमार, संजय ठाकुर और सिद्धार्थ शुक्ला चुने गए हैं।

ग्रेटर नोएडा की Ace Divino में अपार्टमेंट आनर्स एसोसिएशन(एओए) का बुधवार को चुनाव हुआ। जिसमें साल 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी एवं बोर्ड सदस्यों की घोषणा की गई।
नई कार्यकारिणी में प्रमोद कुमार मोंगा को अध्यक्ष, नितेश कुमार मित्तल को उपाध्यक्ष, सीएस अवनीश को सचिव, डॉ. गीतिका छाबड़ा को संयुक्त सचिव, सीए अरविंद शर्मा को कोषाध्यक्ष और कोमल गौड़ को संयुक्त कोषाध्यक्ष चुना गया हैं।
कार्यकारी बोर्ड सदस्यों के रूप में कृष्ण कुमार आचार्य, संजीव कुमार, संजय ठाकुर और सिद्धार्थ शुक्ला चुने गए हैं। इस मौके पर अतुल श्रीवास्तव और गोपी चंद डोडवानी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हुई। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी के सामने सोसाइटी के विकास, बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता और निवासियों के हितों को प्राथमिकता देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
नई कार्यकारिणी ने पारदर्शिता, जवाबदेही, टीमवर्क, आपसी सहयोग और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के साथ-साथ सोसाइटी के इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा, सुविधाओं और वित्तीय प्रबंधन को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया है। चुनाव प्रक्रिया के सफल समापन के साथ नई कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल की शुरुआत की है।




