Noida: खेल मैदान बचाओ समिति का प्राधिकरण और हॉकी संघ के गठजोड़ का आरोप, खिलाड़ियों ने किया अभ्यास
खेल मैदान बचाओ समिति के सदस्य के सदस्य सतेंद्र नागर ने बताया कि सोशल मीडिया पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, हॉकी संघ और पूंजीपतियों के गठजोड़ को उजागर किया जा रहा है।

सेक्टर-37 स्थित जोनल स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी स्टेडियम का विवाद थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, एक बार फिर से मंगलवार को जेसीबी स्टेडियम पहुंची। पुलिस के कड़े पहरे में जेसीबी ने स्टेडियम के अंदर खुदाई की। अब इस मामले में खेल मैदान बचाओ समिति ने हॉकी संघ और पूंजीपतियों के गठजोड़ की बात कही है।
खेल मैदान बचाओ समिति के सदस्य के सदस्य सतेंद्र नागर ने बताया कि सोशल मीडिया पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, हॉकी संघ और पूंजीपतियों के गठजोड़ को उजागर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई सरकारी तथ्य पेश किए। जिसमें उनकी जनसुनवाई पोर्टल पर की गई। जिसमें अधिकारी ने स्पष्ट लिखा है कि वर्तमान में केवल हॉकी टर्फ 10 करोड़ के बजट से बनाया जाएगा। अन्य खेलों के लिण् भविष्य में चरणबद्ध तरीके से बजट उपलब्ध होने पर सुविधाएं दी जाएंगी। अभी हॉकी के अलावा कोई अन्य खेल सुविधा विकसित नहीं की जाएगी।
खिलाड़ियों ने बताया कि बढ़ते विरोध के बाद मंगलवार को सुबह से ही खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचे है। सुबह उन्होंने फिजिकल की तैयारी की। इसके बाद ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी के साथ ग्राउंड पर गड्डे खोदने का कार्य किया है। ग्राउंड पर पांच से छह पुलिस कर्मियों की तैनाती के बीच प्राधिकरण का स्टाफ कार्य करता नजर आया है। ग्राउंड पर अभ्यास शुरू होने के बाद खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की है।



