Noida: ग्रेनो वेस्ट में पक्षी उल्लू का हमला बना चर्चा का विषय, चार दिनों में छह किए घायल, बाहर निकलने से कतराने लगे लोग
पक्षी प्रेमियों की माने तो अगर इनकेे खौंसला के आस-पास कोई व्यक्ति चला जाता है तो वह हमला कर सकते है।

इनदिनों ग्रेटर नोएडा वेस्ट में उल्लूओं का हमला चर्चा का विषय बना हुआ है। आलम यह है कि आए दिन होने वाले उल्लूओं के हमले की वजह से लॉ रेजिडेंशिया सोसाइटी निवासियों ने परिसर में घूमने तक से कतराने लगे है। अभिभावक भी अपने बच्चों को अकेले में बाहर नहीं जाने दे रहे है। दरअसल, लॉ रेजिडेंशिया सोसाइटी में उल्लू बीते चार दिनों में पांच लोगों को अपना शिकार बना चुके है। वह चोंच से हमला करते है। जिससे कई व्यक्ति घायल हो चुके है। जिन्होंने अपना प्राथमिक उपचार तक कराया है।
पक्षी प्रेमियों की माने तो अगर इनकेे घोंसले के आस-पास कोई व्यक्ति चला जाता है तो वह हमला कर सकते है। माना जा रहा है कि सोसाइटी में पेड़ या फिर कही अन्य जगह उल्लूओं ने अपना खोसला बनाया हुआ हो। रिटायर्ड आर्मी अफसर बिजोय त्रिपाठी वीरवार को ओपन पॉर्किंग में गाड़ी खड़ी कर अपने फ्लैट की तरफ जा रहे थे। तभी उल्लू ने उनपर हमला कर दिया। सिर में पंजे मारकर घायल कर दिया। बिजोय त्रिपाठी रिटायर्ड आर्मी अफसर है।
उन्होंने बताया कि ओपन पॉर्किंग के पास यह घटना हुई। पास में ही दो पेड़ है। वह अपनी गाड़ी खड़ी करने के बाद अपने फ्लैट की तरफ जा रहे थे। इनके अलावा पिछले चार दिनों में उल्लू बिजोय के अलावा राजा, हर्ष, पुनीत और अमितेश व अन्य पर चोंच से हमला कर चुके है।



