Noida: गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा इनामी बदमाश मुंबई के कुर्ला से गिरफ्तार, नोएडा में देता था वारदातों को अंजाम
पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर एक्ट का आरोपी बस्ती निवासी फिरोज अहमद पुत्र नियाज अली मुंबई में है।

दो साल से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 10 हजार के आरोपी को सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह बीते दो साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। साथ ही मुंबई के कुर्ला में पुलिस से छिपकर रह रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर दाखिल किया है।
सेक्टर—63 कोतवाली पुलिस ने बताया कि बीते दो साल से आरोपी की तलाश की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर एक्ट का आरोपी बस्ती निवासी फिरोज अहमद पुत्र नियाज अली मुंबई में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार चलने के दौरान पुलिस ने उसपर 10 हजार रुपये का रुपये का इनाम घोषित किया था।
नोएडा में आरोपी संगठित गिरोह चलाता था। गिरोह के सदस्य लूट एवं चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। उसके खिलाफ फेस-3 नोएडा में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। जिसका मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह मुंबई में छिप कर रह रहा था।



