Noida: रील्स बनाते समय ‘मर्यादा’ का करें पालन, समीक्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर सीएम ने दिए ये निर्देश
शहर के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स, पोस्टर और दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाने है। बेहतर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अलग से टावर लगाने, इंटरनेट और वाई-फाई की भी सेवाएं आने वाले लोगों को मिलेंगी।

नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सुरक्षा के पूख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए है। साथ ही प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन संचालित करने के साथ 23 सितम्बर तक सभी को अपने स्टॉल लगाने का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया।
शहर के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स, पोस्टर और दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाने है। बेहतर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अलग से टावर लगाने, इंटरनेट और वाई-फाई की भी सेवाएं आने वाले लोगों को मिलेंगी। इन सभी व्यवस्था को दुरस्त करने के निर्देश दिए गए है। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों और वीवीआईपी की सहायता के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रेड शो में आने वालों की सुविधा के लिए सुविधा काउंटर संचालित किया जा रहा है।
देशों के उच्चायुक्तों के संपर्क में रहने वाले अधिकारी नियुक्त करने, आगंतुकों एवं प्रतिनिधियों की सहायता के लिए छात्रों को तैनात करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने यातायात, पार्किंग, सार्वजनिक परिवहन, स्वच्छता, सुरक्षा, भोजन और पेयजल की व्यवस्था करने पर जोर दिया। साथ ही तीनों प्राधिकरण के अधिकारियों को शहर में साफ—सफाई दुरस्त रखने के निर्देश दिए है।
मुख्यमंत्री ने ट्रेड शो के दौरान आने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पूख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए है। साथ ही रील्स या सोशल मीडिया कंटेंट बनाते समय आगंतुकों को मर्यादा बनाए रखने व सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मुख्यमंत्री को ट्रेड शो के दौरान यातायात प्रबंधन से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री को यह भी जानकारी दी गई कि मल्टीप्लेक्स सिनेमा स्क्रीन, रेडियो और डिजिटल चैनलों के माध्यम से ट्रेड शो के प्रचार अभियान के दौरान मेटा प्लेटफॉर्म्स पर पहले ही 1.3 करोड़ से अधिक वीडियो व्यूज हासिल किए है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि आरडब्ल्यूए, औद्योगिक संगठनों, जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय स्कूलों और कॉलेजों के प्रशासकों और प्रतिनिधियों के साथ लक्षित समन्वय बैठकें की गई हैं। बड़ी संख्या में जेन जी और छात्रों की भागीदारी के लिए कदम उठाए जा रहे है।




