×
Uncategorized

Noida: दिवाली पर किसानों को मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा, जारी किए गए आवंटन पत्र

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आवंटन प्रक्रिया पूरी कराई गई। एसीईओ सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व और एसीईओ सुमित यादव की मौजूदगी में ड्रॉ की प्रक्रिया संपन्न हुई।

दिवाली के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सिरसा और डाढ़ा गांव के 127 किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटित कर बड़ी राहत दी है। शुक्रवार को प्राधिकरण की ओर से 88 समान आकार के भूखंडों का ड्रॉ निकाला गया, जबकि अलग-अलग आकार के 39 भूखंडों के आवंटन पत्र किसानों को जारी कर दिए गए। लंबे समय से आबादी भूखंड मिलने का इंतजार कर रहे किसानों को दिवाली का तोहफा दे दिया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आवंटन प्रक्रिया पूरी कराई गई। एसीईओ सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व और एसीईओ सुमित यादव की मौजूदगी में ड्रॉ की प्रक्रिया संपन्न हुई। दरअसल, दोनों गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित होने के बाद से छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटन का मामला लंबित चल रहा था। किसानों ने इस संबंध में प्राधिकरण के सीईओ से भी गुहार लगाई थी। इसके बाद संबंधित विभागों को जल्द आवंटन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए।

प्राधिकरण के ओएसडी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि सिरसा गांव के कुल 120 भूखंडों में से 81 समान आकार के भूखंड थे। इनका आकार 40 वर्ग मीटर से लेकर 500 वर्ग मीटर तक है। शुक्रवार को इनका ड्रॉ कराया गया, जबकि शेष 39 अलग-अलग आकार के भूखंडों के आवंटन पत्र जारी कर दिए गए। वहीं, डाढ़ा गांव के सात समान आकार वाले भूखंडों का भी ड्रॉ निकाला गया। इन किसानों को जल्द आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे।

एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। डाढ़ा और सिरसा की तरह अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी जल्द भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इस दौरान प्रभारी महाप्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, सहायक महाप्रबंधक प्रमोद कुमार, प्रबंधक संदीप रावल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close