×
Uncategorized

Noida: ‘एक दीया आशा का, एक मिठाई प्यार की’ अभियान के साथ मनाई जीएल बजाज के छात्रों ने दिवाली, बांटी खुशियां

अभियान का शुभारंभ संस्थान परिसर से हुआ, जहां संस्थान की निदेशक डॉ. सपना राकेश ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संस्थान के कर्मचारियों के बीच मिठाइयां वितरित कीं और उनके योगदान के प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त की।

दीपावली का वास्तविक आनंद केवल अपने घरों को रोशन करने में नहीं, बल्कि किसी दूसरे के जीवन में उम्मीद और खुशियों का उजाला भरने से है। इसी भावना और सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प के साथ जीएल बजाज कॉलेज के यूथ सोशल रेस्पोंसिबल क्लब (वाईएसआर) ने ‘एक दीया आशा का, एक मिठाई प्यार की’ अभियान के माध्यम से दीपावली की खुशियां समाज के विभिन्न वर्गों के साथ साझा कीं। इस पहल के तहत विद्यार्थियों ने मिठाइयां वितरित कर प्रेम, अपनत्व, संवेदनशीलता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

अभियान का शुभारंभ संस्थान परिसर से हुआ, जहां संस्थान की निदेशक डॉ. सपना राकेश ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संस्थान के कर्मचारियों के बीच मिठाइयां वितरित कीं और उनके योगदान के प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्थान केवल विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनमें मानवीय मूल्यों, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

विद्यार्थियों की टीमों ने पेंड्रा, जगत फार्म और तुगलपुर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों के बीच मिठाइयां वितरित कीं। अभियान का सबसे भावनात्मक और यादगार पड़ाव सूरजपुर रहा, जहां बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं। बच्चों के चेहरों पर खिलती मुस्कान, उनकी उत्सुकता और मिठाई पाकर उनकी खुशी ने विद्यार्थियों को त्योहार के वास्तविक अर्थ का अनुभव कराया। यह पहल केवल मिठाइयां बांटने तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर दिया कि किसी के जीवन में खुशी का छोटा-सा कारण बनना भी समाज के लिए एक बड़ा योगदान हो सकता है।

कॉलेज के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल सफल पेशेवर तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण करना भी है, जो समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझें। दीपावली का प्रकाश तभी सार्थक है, जब वह उन घरों और चेहरों तक भी पहुंचे, जहां खुशियों की सबसे अधिक जरूरत है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close