×
Uncategorized

Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगा एयरपोर्ट, दिल्ली-हरियाणा समेत कई शहर से होगी कनेक्टविटी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 130 रोड के जरिए जोड़ने के लिए शासन से हरी झंडी मिल गई है। जिसके बाद यमुना प्राधिकरण ने 130 मीटर रोड के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 130 मीटर रोड को जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। अड़ौदा गांव से एयरपोर्ट तक 23 किलोमीटर तक बनने वाली सड़क के लिए जल्द ही डीपीआर तैयार किया जा रहा है। हालांकि, शासन से सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। शहरी नियोजन विशेषज्ञों का मानना है कि इससे मुख्य सड़कों पर दबाव कम होगा और पीक आवर्स में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। फिलहाल इस योजना की फिजिबिलिटी स्टडी (व्यावहारिकता अध्ययन) और रास्ते के चयन पर काम चल रहा है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 130 रोड के जरिए जोड़ने के लिए शासन से हरी झंडी मिल गई है। जिसके बाद यमुना प्राधिकरण ने 130 मीटर रोड के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह सड़क निर्माण यमुना एक्सप्रेस—वे का भी बड़ा विकल्प बन सकता है। बिना टोल दिए लोगों को एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो जाएगा।

प्राधिकरण यमुना एक्सप्रेस—वे, 60 मीटर रोड के अलावा 130 मीटर रोड को भी ग्रेटर नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी है। ये तीनों यमुना एक्सप्रेस—वे के पैरलल रोड है। फायदा यह होगा कि फिल्म सिटी, कंपनियां और आवासीय सेक्टर इसे जुड़ेंगे। दिल्ली, नोएडा, मेरठ, हरियाणा समेत यूपी के अन्य शहर भी जुड़ जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली—मुंबई एक्सप्रेस—वे के अलावा बुंदेलखंड एक्सप्रेस—वे को भी इससे जोड़ा जाएगा।

130 मीटर रोड से जोड़ने के लिए विभिन्न सेक्टरों के लिए छह से अधिक रोड भी बनाई जाएगी। छह से अधिक रोड का फायदा रबूपुरा और जेवर क्षेत्र के गांवों को भी होगा। ग्रामीणों के लिए 130 रोड से दिल्ली आना—जाना भी आसान हो जाएगा। यह एयरपोर्ट को गाजियाबाद के एनएच—24 को जोड़ेगा। वेस्ट यूपी, दिल्ली, गाजियाबाद से एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले लोग ग्रेटर नोएडा से होते हुए वहां आसानी के साथ पहुंच जाएंगे। साथ ही यमुना एक्सप्रेस—वे पर इससे वाहनों का दवाब कम होगा। यह सिकंदराबाद और बुलंदशहर को भी कनेक्ट करेगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close