Noida: दिवाली पर हवा हुई जहरीली, बढ़े सांस के मरीज, थोड़ी लापरवाही फेफड़ों पर पड़ सकती है भारी
थोड़ी सी लापरवाही फेफड़ों पर भारी पड़ सकती है। इस जहरीली हवा में अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा खुद आपके हाथ में है।

त्योहार पर की गई आतिशबाजी ने हवा को बेहद जहरीला बना दिया है। इसका सीधा असर अस्पतालों की ओपीडी में देखने को मिल रहा है, जहां सांस के मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों की कतारें लंबी होती जा रही हैं। नोएडा जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा के मुताबिक, अस्पताल में सांस फूलने, लगातार खांसी और सीने में जकड़न के मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।
गंभीर मरीजों को तुरंत नेबुलाइज़र और इनहेलर सपोर्ट पर रखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि लोगों की सांसों पर संकट से निजात पाने के लिए सलाह है कि साफ हवा न होने तक बिना काम के घर से बाहर न निकलें। बाहर निकलना बेहद जरूरी हो, तो उच्च गुणवत्ता वाला मास्क जरूर लगाएं। बच्चे, बुजुर्ग और दमा के मरीज विशेष सावधानी बरतें। पटाखों से पूरी तरह दूरी बनाएं और धूम्रपान से बिल्कुल परहेज करें। थोड़ी सी लापरवाही फेफड़ों पर भारी पड़ सकती है। इस जहरीली हवा में अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा खुद आपके हाथ में है।



