×
Uncategorized

Noida: छठ पूजा पर घाटों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बच्चों के लिए जारी किए ये निर्देश, कंट्रोल रूम किया गया एक्टिव

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह ने कहा कि छठ पूजा के दौरान किसी भी संभावित जल दुर्घटना, आगजनी या अन्य आपात स्थिति से बचने के लिए सभी नागरिकों को जिम्मेदारी और सावधानी के साथ पर्व मनाना चाहिए।

छठ पूजा पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से छठ पूजा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाने की अपील की है। पर्व के दौरान विभिन्न घाटों, तालाबों, नदियों और अन्य जलाशयों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह ने कहा कि छठ पूजा के दौरान किसी भी संभावित जल दुर्घटना, आगजनी या अन्य आपात स्थिति से बचने के लिए सभी नागरिकों को जिम्मेदारी और सावधानी के साथ पर्व मनाना चाहिए। उन्होंने अपील की कि श्रद्धालु केवल निर्धारित और सुरक्षित पूजा स्थलों पर ही पूजा-अर्चना करें। प्रतिबंधित और अधिक गहरे पानी वाले स्थानों पर जाने से बचें। जलाशयों के किनारे बच्चों को अकेला न छोड़ें और उनकी लगातार निगरानी करें। एडवाइजरी में घाटों पर भीड़ नियंत्रित रखने, धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसी स्थिति से बचने तथा प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

दीपक, धूप और अगरबत्ती का इस्तेमाल सावधानी से करने के साथ पूजा स्थलों के आसपास आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम रखने की सलाह दी गई है। वहीं, विद्युत तारों और अस्थायी बिजली कनेक्शनों से दूरी बनाए रखने तथा खुले या क्षतिग्रस्त तारों को नहीं छूने की हिदायत दी गई है।

प्रशासन ने घाटों पर फिसलन, गंदगी और जलभराव वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने को कहा है। किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने और अपुष्ट सूचनाएं सोशल मीडिया पर प्रसारित नहीं करने की अपील भी की गई है। आपात स्थिति या दुर्घटना होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जिला आपातकालीन कंट्रोल रूम के नंबर 0120-2978231 और 0120-2978232 जारी किए गए हैं।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close