×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

ग्रेटर नोएडा: YEIDA ने फिर बढ़ाई ग्रुप हाउसिंग प्लॉट योजना की तारीख, अब 10 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित करने की योजना बना रहे बिल्डरों और निवेशकों को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने एक और मौका दिया है। प्राधिकरण ने 10 ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की योजना में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 दिसंबर 2026 कर दी है। वहीं, भूखंडों का आवंटन 31 दिसंबर को ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा।

दरअसल, YEIDA ने सितंबर में इस योजना को लॉन्च किया था, लेकिन निर्धारित समय में पर्याप्त आवेदन नहीं मिल सके। प्राधिकरण की नीति के अनुसार, किसी भी भूखंड की नीलामी के लिए कम से कम तीन आवेदन प्राप्त होना अनिवार्य है। इसी शर्त को पूरा करने के लिए आवेदन की तारीख दोबारा बढ़ाई गई है।

ग्रुप हाउसिंग योजना के अलावा होटल भूखंड योजना सहित कुछ अन्य व्यावसायिक और संस्थागत योजनाओं में भी कम आवेदन मिलने के चलते समय सीमा बढ़ाई गई है। इन योजनाओं से प्राधिकरण को वित्त वर्ष 2026-27 में राजस्व जुटाने की उम्मीद है।

वहीं, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर के बीच रियल एस्टेट सेक्टर में भी संभावनाएं बढ़ रही हैं। YEIDA का लक्ष्य इन भूखंडों पर बड़े आवासीय प्रोजेक्ट विकसित कराना है, जिससे क्षेत्र में हजारों फ्लैट उपलब्ध हो सकें। दूसरी ओर, आम लोगों को प्राधिकरण की नई आवासीय प्लॉट योजना का अभी भी इंतजार है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close