×
ग्रेटर नोएडा

Noida: जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का आरोप, भाजपा में चंदा दो और धंधा लो की व्यवस्था!

अशोक कमांडो ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजना भी भ्रष्टाचार से अछूती नहीं रही।

आम आदमी पार्टी (आप) किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो ने बुधवार को ग्रेनो प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान यूपी की भाजपा भाजपा सरकार पर जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की करीब 57 हजार ग्राम पंचायतों तक पानी पहुंचाने के लिए शुरू की गई योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। योजना के तहत करीब 1.80 लाख करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था, लेकिन आरोप है कि लगभग 15 हजार करोड़ रुपये ऐसे कार्यों के नाम पर निकाल लिए गए, जो जमीन पर पूरे ही नहीं हुए।

अशोक कमांडो ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजना भी भ्रष्टाचार से अछूती नहीं रही। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह न तो पाइपलाइन बिछाई गई, न पानी की टंकियों का निर्माण हुआ और न ही निर्धारित कार्य पूरे किए गए। उन्होंने नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी की तरफ से भाजपा को 60 करोड़ रुपये का चंदा दिए जाने का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि बरेली में पानी की टंकी टूटने और कंपनी को ब्लैकलिस्ट किए जाने के बावजूद उसे दोबारा काम दे दिया गया।

अशोक कमांडो ने इसे कथित तौर पर चंदा दो और धंधा लो की व्यवस्था बताते हुए कहा कि ईडी की ताफ से 14 सितम्बर तक जवाब मांगे जाने के बाद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं गई है। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित कंपनियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अनुराग श्रीवास्तव करीब 10 वर्षों से प्रमुख सचिव और डीके सिंह लगभग छह वर्षों से चीफ इंजीनियर के पद पर बने हुए हैं। उन्होंने नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से भाजपा को 60 करोड़ रुपये का चंदा दिए जाने का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि बरेली में पानी की टंकी टूटने और कंपनी को ब्लैकलिस्ट किए जाने के बावजूद उसे दोबारा काम दे दिया गया।

पानी की टंकियों के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने मथुरा में 30 जून 2024, सीतापुर में मई 2025, बरेली में 4 मार्च 2026 और 3 सितंबर 2026 को हुई घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, निगरानी और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े होते हैं। ऐसी लापरवाही से आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है।

उन्होंने प्रदेश सरकार से जल जीवन मिशन के तहत कराए गए सभी कार्यों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित कंपनियों और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा सरकारी धन की बंदरबांट करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। अशोक कमांडो ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को जनता के बीच मजबूती से उठाएगी और सरकारी धन तथा आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राम गुप्ता, प्रदेश सचिव मोहम्मद अजहर भाई सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close