Noida: स्वीडन ने जताई ग्रेटर नोएडा में निवेश की इच्छा, एयरपोर्ट और रेल कनेक्टविटी बताई बेहतर
कंपनी को लगभग 20 हजार वर्ग मीटर भूखंड की आवश्यकता है और लगभग 150 करोड़ रुपये निवेश और 500 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की योजना है।

स्वीडन की कंपनी केबी कंपोनेंट इंडिया का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचा। कंपनी के प्रतिनिधियों ने एसीईओ प्रेरणा सिंह, एसीईओ सुमित यादव और एसीईओ नुपुर गोयल से प्राधिकरण बोर्ड रूम में मिला। ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर, पॉलिसी और लैंड बैंक के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कंपनी को लगभग 20 हजार वर्ग मीटर भूखंड की आवश्यकता है और लगभग 150 करोड़ रुपये निवेश और 500 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की योजना है। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने प्रस्तुतिकरण के जरिए ग्रेटर नोएडा और आईआईटीजीएनएल के इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में जानकारी दी। एसीईओ ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप में से एक है। यह प्लग एंड प्ले सिस्टम पर बसाई गई है। उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशकों को बहुत ही कम समय में भूखंड आवंटित किया जाएगा। उद्योग लगाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित कर दी गई हैं। भूखंड आवंटित होते ही उद्यमी उद्योग लगा सकते हैं।
राष्ट्रीय राजधानी के करीब होने के साथ ही यह टाउनशिप रोड, रेल व एयर कनेक्टीविटी के मामले में अन्य शहरों बहुत बेहतर है। इन प्रतिनिधियों ने ग्रेटर नोएडा में निवेश की इच्छा जताई है। कंपनी के प्रतिनिधियों में मैगनस एंडरसन, मिसेल ग्रिंडबोर्न, टोरकेल कोगलोसा, कंपनी में इंडिया के एवीपी देवेंद्र शर्मा, जनरल मैनेजर अजीत सिंह शामिल रहे। आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय और उद्यमी मित्र भी मौजूद रहे।




