×
ग्रेटर नोएडा

Noida: तमिलनाडु के कामराज से की योगी आदित्यनाथ की तुलना, उपराष्ट्रपति बोले- भाषाएं अनेक हैं, राष्ट्रभाव एक

केंद्र में कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में भगवाधारी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में राम राज्य की स्थापना हुई है। प्रदेश में भव्य राम मंदिर के निर्माण के साथ ही कानून-व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव आया है। शनिवार को उपराष्ट्रपति वाराणसी में काशी तमिल संगमम् 5.0 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि देश की जीडीपी में उत्तर प्रदेश का योगदान नौ प्रतिशत है। केंद्र में कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में भगवाधारी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपने पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि उनका रिश्ता 20 साल से भी अधिक पुराना है। वर्ष 1998 में जब दोनों संसद में अगल-बगल बैठते थे, तब एक-दूसरे के विचारों और भाषणों को सुनते थे।

उन्होंने कहा कि जिस तरह तमिलनाडु में कामराज का महत्वपूर्ण स्थान था, उसी तरह आज उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की भूमिका है। उन्होंने अयोध्या के दीपोत्सव और रामेश्वरम में काशी तमिल संगमम् के चौथे संस्करण के समापन समारोह में शामिल होने के अनुभव भी साझा किए। काशी तमिल संगमम् का पांचवां संस्करण संत तिरुवल्लुवर और उनके महान ग्रंथ तिरुक्कुरल को समर्पित है। तिरुक्कुरल केवल तमिल समाज की धरोहर नहीं, बल्कि पूरी मानवता की अमूल्य विरासत है।

चेन्नई स्थित केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के प्रयासों से इसका अनुवाद 10 विदेशी भाषाओं समेत कुल 50 भाषाओं में प्रकाशित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ब्रिक्स सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित तिरुक्कुरल भेंट किया। यह भारतीय ज्ञान और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का उदाहरण है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और सभ्यतागत एकता सदियों पुरानी है। अंग्रेजों के आने से पहले भी भारत भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से एक था। तमिलनाडु में चेर, चोल, पांड्य, पल्लव और कोंगुनाडु जैसे अलग-अलग राजनीतिक क्षेत्र रहे, लेकिन सांस्कृतिक जुड़ाव हमेशा बना रहा। उन्होंने कहा कि हमारी भाषाएं, पूजा पद्धतियां और परंपराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन हमारी सभ्यता, चिंतन और राष्ट्रभाव एक है। गुजरात से अरुणाचल और गंगा से कावेरी तक भारत एक सूत्र में बंधा है। हमें अपनी मातृभाषा के साथ ही देश की सभी भाषाओं का सम्मान करना चाहिए।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close