उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टलखनऊ

चिंताः मुख्यमंत्री ने फोनकर विधायक धीरेंद्र सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

शनिवार को साइकिलिंग करते समय घायल हो गए थे विधायक, बाएं हाथ की कोहनी में फ्रैक्चर आ गया था, रविवार को हुआ था आपरेशन

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर विधानसभा क्षेत्र से बुरी तरह से घायल भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह का हालचाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोनकर का हालचाल जाना। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती विधायक धीरेंद्र सिंह के मोबाइल पर सुबह करीब नौ बजे फोन किया था।

रविवार को हुआ था विधायक का आपरेशन

बुरी तरह से घायल विधायक धीरेंद्र सिंह के बांएं हाथ की कोहनी का आरपरेशन रविवार को हुआ था। आपरेशन पूरी तरह से सफल रहा लेकिन दर्द काफी है। वे अस्पताल में ही अभी भर्ती हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

साइकिलिंग के दौरान हुए हादसे में घायल हो गए थे विधायक

विधायक धीरेंद्र सिंह के परिजनों के अनुसार हादसा शनिवार शाम उस वक़्त हुआ जब वे साइकिलिंग कर रहे थे। रास्ते में किशोरपुर गाँव के पास तेज बारिश होने लगी। बारिश के कारण एक पानी से भरा गड्ढा आ गया, जिसमें गिरने से वह घायल हो गए।तुरंत उनके सुरक्षाकर्मी ने विधायक को उठाया और ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया।, यथार्थ अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया था कि विधायक के बाएं हाथ की कोहनी की हड्डी टूट गई है। उसका ऑपरेशन होगा। रविवार को ही आपरेशन कर दिया गया। उनके चेहरे पर भी चोट आई है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close