×
Uncategorized

Noida: फ्लैट के अंदर ‘लॉकअप’ सीरियल देख रही युवती 16वीं मंजिल से रेलिंग पर लटकी, फिर मच गया हड़कंप

सोसाइटी के टावर एच में 18वे फ्लोर पर युवक-युवती किराए के फ्लैट में रहते है।

ग्रेनो वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी की 16वीं मंजिल से लटकी हुई युवती को देखकर हड़कंप मच गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। युवती बालकनी की रेलिंग पकड़कर लटकी हुई नजर आ रही है। साथ ही वह रो रही है।

सोसाइटी के टावर एच में 18वे फ्लोर पर युवक-युवती किराए के फ्लैट में रहते है। वायरल वीडियो में फ्लैट में रह रही युवती दोपहर के समय फ्लैट की बालकनी के बाहर पैर को नीचे करके लटक रही थी। ऐसे में टावर के नजदीक में नीचे वाले फ्लोर पर अपनी बालकनी में खड़ी एक महिला ने तुरंत शोर मचा दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे युवक ने युवती को अंदर खींच लिया।

घटना बिसरख कोतवाली क्षेत्र की है। युवती का अपने दोस्त युवक के साथ सीरियल ‘लाकअप’ को लेकर बवाल किया था। इसके बाद युवती ने यह कदम उठा लिया। मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी मोहित और गरिमा किराए पर साथ में रहते हैं। रविवार दोपहर करीब तीन बजे गरिमा और मोहित टीवी पर ‘लाकअप’ सीरियल देख रहे थे। सीरियल को लेकर दोनों के बीच बहस के बाद विवाद हुआ। गुस्से में गरिमा फ्लैट की बालकनी पर जाकर बाहर की ओर खड़ी हो गई।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close