×
Uncategorized

Noida: छठ मइया के जयकारों से गूंजे घाट, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली

36 घंटे का निर्जला व्रत रख रहीं महिलाएं दोपहर से ही परिवार के सदस्यों के साथ घाटों पर पहुंचने लगी थीं।

लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर रविवार को ग्रेटर नोएडा, नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना की। घाटों से लेकर सोसाइटियों तक छठी मइया के जयकारे और पारंपरिक गीत गूंजते रहे।

36 घंटे का निर्जला व्रत रख रहीं महिलाएं दोपहर से ही परिवार के सदस्यों के साथ घाटों पर पहुंचने लगी थीं। शाम होते ही सिर पर पूजा सामग्री से भरे दउरे और हाथों में सूप लेकर महिलाओं के समूह घाटों की ओर बढ़ते नजर आए। पूर्वांचल और बिहार के पारंपरिक छठ गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। सूर्यास्त से पहले व्रती महिलाएं पानी में उतरीं और सूप में फल, ठेकुआ, नारियल सहित पूजन सामग्री रखकर विधि-विधान से सूर्य देव की आराधना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने छठी मइया के जयकारे लगाए।

खरना की पूजा के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत रख रहीं महिलाएं दोपहर से ही परिवार के सदस्यों के साथ घाटों पर पहुंचने लगी थीं। शाम होते ही सिर पर पूजा सामग्री से भरे दउरे और हाथों में सूप लेकर महिलाओं के समूह घाटों की ओर बढ़ते नजर आए। इस दौरान रास्तों में गूंजते पूर्वांचल और बिहार के पारंपरिक छठ गीतों ने पर्व की रौनक बढ़ा दी। सूर्यास्त से पहले व्रती पानी में खड़ी हुईं और सूप में फल, ठेकुआ, नारियल सहित पूजन सामग्री रखकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

कुलेसरा हिंडन, दादरी, सूरजपुर और ईकोटेक-3 सहित विभिन्न स्थानों पर बने घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए साफ-सफाई, रोशनी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई हाउसिंग सोसाइटियों में भी छठ पर्व की विशेष रौनक देखने को मिली। सोसाइटियों में कृत्रिम घाट बनाए गए थे, जबकि कुछ जगह स्विमिंग पूल में ही अर्घ्य देने की व्यवस्था की गई थी।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी सोसाइटी में बड़ी संख्या में निवासियों ने एकत्र होकर छठ महापर्व मनाया। छठी मइया के पारंपरिक गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसी तरह नोएडा के सेक्टर-75 स्थित फ्यूटेक गेटवे के प्लेग्राउंड में विशेष रूप से निर्मित छठ घाट और छठ घर में संध्या अर्घ्य का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। यहां भी लोकगीतों और सूर्य उपासना के बीच सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली।

शाम ढलते ही विभिन्न घाटों और सोसाइटियों में छठी मइया के गीत गूंजने लगे। पूजा में परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए। बच्चों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। कई स्थानों पर बच्चों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं। श्रद्धा, भक्ति और पारिवारिक एकजुटता के बीच ग्रेटर नोएडा में छठ महापर्व का संध्या अर्घ्य संपन्न हुआ।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close