नोएडा

Gurucharan Singh Missing: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ‘सोढ़ी’ हुए गायब, पहेली बनी गुमशुदगी!

Gurucharan Singh Missing:  टेलीविजन के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर कई एक्टर कई दिनों से लापता हैं. ऐसे में उनकी गुमशुदगी पुलिस के लिए एक बड़ी पहेली बन चुकी है.

कहां गायब हैं TMKOC के सोढ़ी

एक्टर गुरुचरण सिंह के लापता होने की खबर कुछ दिन पहले सामने आई थी। उनके पिता हरगीत सिंह का कहना कि 22 अप्रैल से गुरुचरण सिंह लापता हैं। पुलिस में उन्होंने कम्प्लेंट दर्ज कराई है। पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है।

जांच में खुलासा हुआ है की 22 अप्रैल को गुरुचरण को दिल्ली एयरपोर्ट जाना था, जहां से वो मुंबई की फ्लाइट पकड़ते, लेकिन वो एयरपोर्ट की तरफ नहीं गये। एक्टर को दिल्ली के पालम समेत कई इलाकों के CCTV में पीठ पर बैग टांगे पैदल जाता हुआ देखा गया।

गुरुचरण की मोबाइल डिटेल्स से पुलिस को बहुत सारी चीजें पता लगी हैं। पुलिस के मुताबिक, एक्टर 24 अप्रैल तक तक दिल्ली में मौजूद थे। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। 24 तारीख को वो पालम स्थित अपने घर से तकरीबन 2 से 3 किलोमीटर दूर लोकेशन पर मौजूद थे। जांच के दौरान ये भी पता चला कि गुरुचरण की शादी होने वाली थी। इस बीच वो आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। इन सारी चीजों के बीच गुरुचरण का अचानक गायब होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close