खेल

IPL 2024: MI ने 7 विकेट से जीता मैच, सूर्यकुमार यादव ने खेली शतकीय पारी….

IPL 2024: मुंबई इंडियंस लगातार चार हार के बाद जीत की पटरी पर वापस लौट आई है। मुंबई ने सोमवार को आईपीएल 2024 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। एमआई ने 174 रन का लक्ष्य 17.2 ओवर में तीन के नुकसान पर आसानी से चेज कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने वानखेड़े स्टेडियम में तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों में 12 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत नाबाद 102 रन बनाए। सूर्या ने तिलक वर्मा 32 गेंदों में नाबाद 37 रन और चार चौके के साथ चौथे विकेट के लिए 143 रन की पार्टनरशिप की। सूर्या ने ना सिर्फ सिक्स लगाकर मुंबई का विजयी परचम लहराया बल्कि आईपीएल करियर का दूसरा शतक जमाया। मुंबई ने हैदराबाद को रौंदकर अपना हिसाब चुकता कर लिया है।

मुंबई इस जीत के साथ अंक तालिका में 10वें से नौवें पायदान पर पहुंच गई है। अब टीम के खाते में आठ अंक हो गए हैं। वहीं, नेट रनरेट -0.212 का हो गया है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है।

टॉस गंवाने के बाद बैटिंग करने उतरी हैदराबाद टीम की शुरुआत अच्छी रही। हेड और अभिषेक शर्मा 11 ने पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। अभिषेक छठे ओवर में आउट हुए। हेड 10वें ओवर में चावला का शिकार बने। मयंक अग्रवाल (5), हेनरिक क्लासेन (2) और अब्दुल समद (3) का बल्ला नहीं चला। एसआरएच ने पांच विकेट 96 के स्कोर पर खो दिए थे। नितीश रेड्डी (20), मार्को जानसन (17) और शाहबाज अहमद (10) बड़ी पारी नहीं खेल सके। कप्तान पैट कमिंस ने (17 गेंदों में नाबाद 35, दो चौके, दो छक्के) सनवीर सिंह (7 गेंदों में नाबाद 8) के साथ नौवें विकेट के लिए 37 रन की अटूट साझेदारी की और एसआरएच को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

सूर्या-तिलक ने संभाली कमान

मुंबई इंडियंस की इस मैच में झटके के साथ शुरुआत हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे ईशान किशन 26 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद टीम को 31 रन के स्कोर पर दो झटे लगे। कमिंस ने रोहित को आउट किया। इसके बाद पांचवें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने नमन धीर को आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने संभाला। दोनों ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। सू्र्या ने इस मुकाबले में 51 गेंदों का सामना किया और 102 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने 37 रनों की पारी खेली। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर, जानसेन और कमिंस ने एक-एक विकेट चटकाया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close