Noida: मोबाइल फोन पर बच्चों से पिता की कराई गई बातें, गैस की किल्लत के बीच घर से चुरा ले गए सिलेंडर
गैस को लेकर जिले में मारामारी मची हुई है। लोगों की भीड़ एजेंसियों पर दिखाई दे रही है। लंबी-लंबी कतारें आए दिन एजेंसी भी लगती है। इसी बीच अब सिलेंडर चोरी की घटनाएं भी सामने आ रही है।

गैस की किल्लत के बीच अब रसोई गैस की चोरी की वारदात भी बढ़ने लगी है। बीटा—2 में गैस एजेंसी कर्मी बनाकर घर में घुसे दो आरोपी दो सिलेंडर लेकर फरार हो गए। इस दौरान घर पर दो बच्चे मौजूद थे। उन्हें गैस लीकेज होने का झांसा देकर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। बच्चों ने सिलेंडर न देने की जानकारी दी तो आरोपियों ने उनकी फोन पर बात भी कराई। बच्चों को आवाज उनके पिता की लगी और उन्होंने आरोपियों को सिलेंडर दे दिए। घर पहुंची उनकी मां ने छानबीन की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। अब पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
गैस को लेकर जिले में मारामारी मची हुई है। लोगों की भीड़ एजेंसियों पर दिखाई दे रही है। लंबी—लंबी कतारें आए दिन एजेंसी भी लगती है। इसी बीच अब सिलेंडर चोरी की घटनाएं भी सामने आ रही है। बीटा—2 के एफ—78 में प्रदीप सजवाण रहते है। वह डयूटी पर गए थे। उनकी पत्नी भी मॉल में नौकरी करती है। पति—पत्नी डयूटी पर गए थे। तभी दो युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और घर में मौजूद उनके बच्चों से सिलेंडर लीक होने की बात कही। बच्चों ने माता—पिता की तरफ से सिलेंडर न देने की बात कही तो एक आरोपी ने बच्चों की उनके पिता की आवाज में फोन पर बात कराई।
परिजनों के पहुंचने पर सिलेंडर चोरी होने की बात सामने आई। परिजनों ने पूरे मामले में सीसीटीवी में बदमाश प्रदीप के घर से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सिलेंडर लाद कर ले जाते हुए नजर आए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया घटना संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।


