Noida: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में जाट महासभा ने सपा प्रवक्ता के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले-जिसे माना ज्ञानी वह निकाला…
जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि राजकुमार भाटी ने अपने संबोधन में जाट और गुर्जर समाज की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि कार्यक्रम में सपा प्रवक्ता द्वारा दिए गए वक्तव्य के विरोध में जाट समाज आ गया है। जाट महासभा ने इस मामले में राजकुमार भाटी पर कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन मुज्जफरनगर के एसएसपी को सौंपा है।
जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि राजकुमार भाटी ने अपने संबोधन में जाट और गुर्जर समाज की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। महासभा का कहना है कि इस बयान से दोनों समाजों की भावनाएं आहत हुई हैं और क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है। महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। राजकुमार भाटी ने महिलाओं पर टिप्पणी कर नारी शक्ति को अपमानित करने का काम किया है। ऐसे बयान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और समाजों के बीच वैमनस्य फैलाने का काम करते हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो समाज में आक्रोश और बढ़ सकता है। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कानूनी और सामाजिक स्तर पर विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम तो उसे ज्ञानी व्यक्ति मानते थे। लेकिन वह पिछले कुछ समय से कुछ भी बोल रहे है। उन्होंने बताया कि इससे पहले ब्राहम्मणों पर अभद्र टिप्पणी की है। उसके बाद भी वह लगातार कुछ न कुछ अनाश—शनाप बोल रहा है। वह उन्होंने कहा कि ज्ञानी नहीं, बल्कि अज्ञानी है। टीवी पर उनकी डिबेट देखा करते थे।




