Noida: दस साल की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, महिला की हत्या कर बेटी समेत पति गायब, दूसरी मां के पास मिली रोती
चिटहेरा गांव निवासी मोहित और कविता ने घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। दोनों एक ही गांव के होने और अलग—अलग जाति से थे।
दादरी कातवाली क्षेत्र के जारचा रोड पर स्थित एक मकान में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला का पति और उसकी बड़ी अभी गायब है। पुलिस पति पर पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करने की आंशका जता रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान रखकर भी घटना की जांच कर रही है।
चिटहेरा गांव निवासी मोहित और कविता ने घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। दोनों एक ही गांव के होने और अलग—अलग जाति से थे। जिसकी वजह से वह डर की वजह से करीब आठ साल तक गायब रहे। इस दौरान उनके दो बेटियां हुई। अब पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि जारचा रोड स्थित एक मकान में महिला का शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए है।
पुलिस की अभी तक जांच में सामने आया है कि दोनों में शराब पीकर आए दिन विवाद होता रहता था। देर रात तक होने वाले शोर शराबा से पड़ोसी भी परेशान रहते थे। अब पुलिस आंशका जता रही है कि मोहित ने अपनी पत्नी कविता की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी है। उधर, अभी घटना को लेकर कई सवाल खड़े है। मृतका का पति अपने साथ दूसरी बेटी को क्यों नहीं ले गया। या फिर अन्य घटना की तरफ भी पूरा मामला इशारा कर रहा है, क्योंकि दोनों एक ही गांव के है। पुलिस को उनकी बेटी मां के शव के पास रोती हुई मिली है।
एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि पति ने ही उसकी हत्या की है। गायब पति की तलाश की जा रही है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।



