×
Uncategorized

Noida: जेवर में छात्र की हत्या में बड़ा खुलासा, दादी की रंजिश में पोते की हत्या, तंबाकू में मिलाकर पिलाया…

पुलिस की जवाबी फायरिंग की, जिसमें नरेश और उमेश कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं तीसरे आरोपी मोहित को पुलिस ने घेराबंदी (कॉम्बिंग) कर मौके से दबोच लिया।

जेवर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार किए है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचा और एक बाइक बरामद की है।

ज्वाइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) राजीव नरायण मिश्रा ने बताया कि जेवर के ग्राम रोही से बीते 21 मई को एक 15 साल का मासूम घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, तो 22 मई की रात गांव के ही एक खाली मकान से उस मासूम का शव बरामद हुआ। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 27 मई को जब पुलिस टीम साबौता अंडरपास के नीचे चेकिंग कर रही थी, तभी एक बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक पर ये तीनों संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो इन बदमाशों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायर झोंक दिया।

पुलिस की जवाबी फायरिंग की, जिसमें नरेश और उमेश कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं तीसरे आरोपी मोहित को पुलिस ने घेराबंदी (कॉम्बिंग) कर मौके से दबोच लिया। इनके पास से दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। हत्या की वजह हैरान करने वाली है। आरोपियों ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले मृतक की दादी ने शिकायत की थी कि वह उसके पोते को बिगाड़ रहे है।

इस बात को लेकर काफी कहासुनी हुई थी, जिससे इनके मन में रंजिश बैठ गई थी और इन्हें अपनी बदनामी का डर था। इसी का बदला लेने के लिए 21 मई को जब मासूम इनके घर की तरफ आया, तो आरोपियों ने उसे हुक्के में अत्यधिक तंबाकू (नशा) देकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। आंशका जताई जा रही है कि हुक्का के तंबाकू में आरोपियों ने कुछ जहरीला पदार्थ मिलाया है। जिसका रासायनिक परीक्षण के लिए उसे लैब भेजा है।

सोशल मीडिया पर चल रही तमाम तरह की अफवाहों पर विराम लगाते हुए पुलिस ने साफ किया है कि डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसमें शरीर के सभी अंग पूरी तरह मौजूद हैं। मौत का असल कारण स्पष्ट करने के लिए विसरा सुरक्षित कर लैब भेजा गया है।

चला बुलडोजर
गोपाल शर्मा के हत्यारों पर योगी का बुलडोजर चल गया है। रोही गांव में मासूम की बेरहमी से हत्या हुई, उसपर बुल्डोजर एकशन हुआ। इस खौफनाक हत्याकांड के बाद पुलिस कमिश्नर ने कई टीमों का गठन किया था। आज ग्रेटर नोएडा की जेवर पुलिस और हत्यारों के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, तो जवाबी कार्रवाई में दो हत्यारों के पैर में गोली लग गई! पुलिस ने कुल तीन आरोपियों को दबोचा है।

पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। विवाद सिर्फ हुक्का पीने को लेकर हुआ था। मामूली बहस के बाद आरोपी मासूम गोपाल को एक कमरे में ले गए और दीवार में उसका सिर मारकर बेरहमी से उसकी जान ले ली।

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close