Noida: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने किया बड़ा बदलाव, इंदर प्रधान बनाए गए जिलाध्यक्ष
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने के निजी सचिव गंगाराम ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।

2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने अपना जिलाध्यक्ष बदला है। गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष की कमान सपा ने इंदर प्रधान को सौंपी है। इससे पहले सुधीर भाटी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने के निजी सचिव गंगाराम ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। जिसमें गौतमबुद्ध नगर का नया जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान को बनाया गया है।जनपद बलिया में सुनील कुमार मौर्य को जिलाध्यक्ष, जनपद बांदा में उमेश को जिलाध्यक्ष, जनपद अयोध्या में जय सिंह को जिलाध्यक्ष, पीलीभीत में धर्मेश गंगवार को जिलाध्यक्ष और जनपद उन्नाव में जयचंद विमल को नगर अध्यक्ष बनाया गया है।
सपा ने चुनाव से पहले किए बदलाव से निष्क्रिय नेताओं में हड़कंप मच गया है। चर्चा है कि विधानसभा चुनाव से पहले और कुछ महत्वपूर्ण जनपदों के महानगर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष भी हटाया जा सकते हैं।
इंदर प्रधान बीते लंबे समय से 15 साल से सपा में सक्रिय थे। 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान जिलाध्यक्ष्रा पदा संभाल रहे थे। इससे पलहे वह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे। दादरी में रैली में आयोजित हुई रैली में 29 मार्च को बड़ी संख्या में




