×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

हाजीपुर गांव में जलभराव और बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, सुशील अवाना ने नोएडा प्राधिकरण से मांगी तत्काल कार्रवाई

नोएडा – हाजीपुर गांव की गली नंबर-1 और 2 में सड़क निर्माण अधूरा होने, जल निकासी बाधित होने और नालियों की सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर सुशील अवाना, प्रदेश सचिव–अखिल भारतीय गुर्जर महासभा एवं उपाध्यक्ष–अटल बिहारी वाजपेयी मंडल, भाजपा ने नोएडा प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत पत्र में बताया गया कि पूरे गांव में मुख्य सड़क का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन गली नंबर-1 और 2 में सड़क का निर्माण बार-बार मांग किए जाने के बावजूद पूरा नहीं कराया जा रहा है। वहीं, गांव की नालियों और बाहर जाने वाली बड़ी नाली के बंद होने से पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है।

इसके चलते दोनों गलियों में करीब 2 से 2.5 फीट तक गंदा पानी जमा होने का दावा किया गया है। शिकायत के अनुसार नालियों की सफाई भी कई महीनों से नहीं हुई है।

सुशील अवाना ने कहा कि जलभराव के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है तथा मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।

उन्होंने प्राधिकरण से मांग की है कि बंद बड़ी नाली को तत्काल खुलवाया जाए, गली नंबर-1 और 2 का रुका हुआ सड़क निर्माण पूरा कराया जाए तथा स्थायी जल निकासी के लिए ऊंची नाली अथवा पाइपलाइन का निर्माण कराया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से जनहित में 24 घंटे के भीतर आवश्यक कार्रवाई कराने की अपेक्षा जताई है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close