×
Uncategorized

Noida: आरक्षण और UGC पर बड़े आंदोलन की तैयारी, दो सितंबर को सवर्ण समाज की होगी अहम बैठक

बैठक में विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी पंडित पीताम्बर शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

आरक्षण और यूजीसी के विरोध में बड़े आंदोलन की जमीन तैयार करने के लिए विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद ने दादरी से बिगुल फूंक दिया है। शनिवार को दादरी में आयोजित परिषद की आवश्यक बैठक में आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में दो सितंबर को दादरी के परशुराम भवन ब्रह्मपुरी में सवर्ण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें सवर्ण समाज के सभी प्रबुद्ध लोगों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद बड़े आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।

बैठक में विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी पंडित पीताम्बर शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के प्रस्तावित जिलाध्यक्ष पंडित रामदत्त शर्मा ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी पंडित पीताम्बर शर्मा के मार्गदर्शन में सभी के विचारों को समाहित करते हुए बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें स्वर्ण समाज में आने वाली अन्य जातियों के प्रबुद्ध लोगों को भी 2 सितंबर की बैठक से जोड़ने का फैसला प्रमुख रहा।

इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी सवर्ण समाज के प्रबुद्ध लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उन्हें दो सितंबर को परशुराम भवन में होने वाली बैठक के लिए आमंत्रित करेगी। बैठक को संबोधित करते हुए पंडित पीताम्बर शर्मा ने कहा कि अब स्वर्ण समाज अपने अधिकारों को लेकर जाग चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि “आरक्षण के नाम पर स्वर्ण समाज के अधिकारों की हो रही खुली लूट को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने यूजीसी से जुड़े प्रस्तावित प्रावधानों को भी स्वर्ण समाज के हितों के खिलाफ बताते हुए कहा कि सरकार “यूजीसी जैसा काला कानून बनाकर स्वर्ण समाज का और अधिक शोषण करने की योजना बना रही है, जिसे सहन कर पाना नामुमकिन है।”

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close