Noida: महिंद्रा पिकअप कार में भरे थे 100 मोबाइल, कीमत जानने के बाद पुलिस ने दो किए गिरफ्तार
इनके पास से करीब 50 लाख रुपये की कीमत के 100 ब्रांडेड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिन्हें खपाने की महिंद्रा पिकअप गाड़ी में दिल्ली जा रहे थे।

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों को सेक्टर-153 में पानी की टंकी के पीछे से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 50 लाख रुपये की कीमत के 100 ब्रांडेड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिन्हें खपाने की महिंद्रा पिकअप गाड़ी में दिल्ली जा रहे थे।
पुलिस की गिरफ्त में खडे आरोपियो के नाम आनंद उर्फ रुद्रेश, पंकज उर्फ धीरेंद्र और मोहित पुंडीर हैं। डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-153 में पानी की टंकी के पीछे से घेराबंदी एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी को रोका और पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली और इनकी गाड़ी की जांच की, तो पुलिस को IQOO कंपनी के बेहद महंगे और नए स्मार्टफोन 100 मोबाइल फोन मिले जिनकी बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। वारदात में इस्तेमाल होने वाली एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी पर फर्जी नंबर लगा हुआ था।
ग्रेटर नोएडा डीसीपी रवि शंकर निम ने बताया कि आरोपी आनंद और मोहित के पास से पुलिस ने अवैध चाकू भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी काफी शातिर हैं। पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन्होंने ये मोबाइल कहां से चुराए थे और इन्हें कहां खपाने की योजना थी। इस कामयाबी से इलाके में मोबाइल चोरी की कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।



