बॉलीवुड मसाला

Khatron Ke Khiladi 13: बिग बॉस के कंटेस्टेंट नज़र आएँगे रोहित शेट्टी के शो में, जानें कौन कौन दिखेगा शो में ?

नोएडा : कलर्स टीवी का रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi 13 का नया सीजन आने वाला है। Big Boss के फैन्स Khatron Ke Khiladi के नए सीजन के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले सीजन में कंटेस्टेंट्स को कई खतरनाक चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।

शो खत्म होने के बाद भी Big Boss -16 के कुछ कंटेस्टेंट्स अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं। शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी और एमसी स्टेन Big Boss -16 के खत्म होने के बाद भी लोगों के पसंदीदा बने हुए है। सभी को इंडस्ट्री में बहुत से प्रोजेक्ट भी ऑफर किये जा रहे हैं।

Big Boss -16 में रोहित शेट्टी ने चार कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट किया था। लोगों का कहना है कि उन्हें उनके शो Khatron Ke Khiladi 13 में देखा जा सकता है। रोहित शेट्टी के नए शो में इस समय सोशल मीडिया पर छाई चार हस्तियां नजर आने वाली हैं। Khatron Ke Khiladi 13 में शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा धूम मचाएंगे।

 

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close