×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

धूप-बारिश में अब नहीं रुकेगी ड्यूटी — नोएडा में 38 नए ट्रैफिक आइलैंड तैयार

नोएडा : नोएडा की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक अहम कदम उठाया है। शहर के 38 प्रमुख तिराहों और चौराहों पर अब नए ट्रैफिक आइलैंड स्थापित किए जाएंगे।

ये संरचनाएं खासतौर पर यातायात पुलिसकर्मियों के लिए बनाई जा रही हैं, ताकि वे बारिश या तेज धूप में भी आराम से ड्यूटी कर सकें।

पुराने आइलैंड हुए थे जर्जर, अब मिल रही नई सुविधाएं

पुलिस के अनुसार, पहले से मौजूद कई ट्रैफिक आइलैंड समय के साथ गल चुके थे या हटाए जा चुके थे। कई चौराहों पर ट्रैफिक लाइट की खराबी या अनुपस्थिति में पुलिसकर्मियों को सीधे सड़क पर खड़े होकर ड्यूटी करनी पड़ती थी, जिससे उन्हें काफी दिक्कत होती थी। अब इन नई संरचनाओं से ड्यूटी देना न केवल सुरक्षित होगा, बल्कि आसान भी।

सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, ट्रैफिक होगा सुगम

डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि इन ट्रैफिक आइलैंड्स के जरिए यातायात संचालन को व्यवस्थित किया जाएगा और दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी घटेंगी। साथ ही, शहर की ट्रैफिक पुलिस को रंग-बिरंगे बूथ भी 22 स्थानों पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनकी उपस्थिति और भी स्पष्ट व प्रभावी होगी।

कहां-कहां लगाए जाएंगे ये नए ट्रैफिक आइलैंड?

निम्नलिखित चौराहों व तिराहों को चिन्हित किया गया है जहां ये आइलैंड्स व बूथ लगाए जाएंगे:

हाजीपुर चौराहा, ओकाया चौक सेक्टर-62, स्टेडियम चौराहा, डीएम चौराहा, सेक्टर 125 HCL चौराहा, स्पाइस मॉल चौराहा

झुंडपुरा, होशियारपुर, शशि चौक, सेक्टर 66 डीएस ग्रुप तिराहा, अट्टा पीर, एडोब चौराहा

सेक्टर 19-20 राइ रेजिडेंसी, सेक्टर 57 चौराहा, इंडस वैली स्कूल तिराहा, पाथवे स्कूल, श्रमिक कुंज चौराहा

खोड़ा कॉलोनी चौक, सेक्टर 93 चौराहा, सेक्टर 104 हाजीपुर गांव, गिझोड़-57 चौराहा, सेक्टर 100 के पास

सफायर स्कूल, सेक्टर 21 वॉटर टैंक, सेक्टर 11-56 चौक, 57-55 चौक, 31-25 चौराहा आदि।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close