×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

सुपरटेक इको विलेज-1 में पानी संकट पर रातभर हंगामा, ग्रेविटी एजेंसी बर्खास्त, वाई.जी. एस्टेट को मिली जिम्मेदारी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: सुपरटेक इको विलेज-1 में पिछले सात महीनों से चल रही कुव्यवस्था आखिरकार बड़े बदलाव की वजह बन गई। रखरखाव संभाल रही ग्रेविटी एजेंसी की लगातार लापरवाही से परेशान 7000 परिवारों ने बीती रात पानी की भीषण किल्लत के खिलाफ सड़क पर उतरकर रोष जताया और सोसाइटी के बाहर रोड जाम कर दिया।

स्थिति बिगड़ने पर मौके पर पुलिस पहुंची और सुपरटेक के चेयरमैन आर.के. अरोड़ा से फोन पर बातचीत कर तत्काल समाधान की मांग की। बातचीत के तुरंत बाद आर.के. अरोड़ा ने ग्रेविटी एजेंसी को बर्खास्त कर दिया और नई रखरखाव एजेंसी वाई.जी. एस्टेट को नियुक्त करने का आदेश दिया।

निवासियों का कहना है कि ग्रेविटी एजेंसी न सिर्फ पानी और बिजली की आपूर्ति में विफल रही, बल्कि सोसाइटी में चोरी, मारपीट, बेसमेंट में कूड़ा, मलबा, जलभराव, मच्छरों और जंगली जीवों का प्रकोप भी बढ़ा। रक्षा बंधन जैसे त्योहार पर भी कई टावरों में पानी नहीं आया, जिससे लोगों का त्योहार फीका पड़ गया।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close