विवादों में आई रोहिणी घावरी की ऑडियो क्लिप, नगीना सांसद पर कार्रवाई की उठी मांग
रोहिणी घावरी ने फेसबुक लाइव आकर ऑडियो की पुष्टि भी की। घावरी ने दावा किया था कि कोई इस ऑडियो को फर्जी या फिर एआई जनरेटिड साबित कर दे तो उसे वह एक करोड़ का इनाम देंगी।

यूनाइटेड नेशंस में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी एक ऑडियो क्लिप को लेकर विवादों में आ गई हैं। जिससे फेक बताया गया है और दिल्ली पुलिस से ऑडियो की जांच कराने की मांग की गई है। पुलिस को दी गई आॅनलाइन शिकायत में कहा गया है कि ऑडियो क्लिप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार की गई है।
शुक्रवार को रोहिणी घावरी ने फेसबुक लाइव आकर चंद्रशेखर पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुप्रीमो मायावती और कांशीराम के खिलाफ मर्यादा उलाघने का आरोप लगाया था। एक तरफ जहां दिल्ली में आॅडियो क्लिप की जांच कराने की मांग उठी है। वहीं, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में आॅडियो क्लिप की जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ जांच की गई है। इस संबंध में बसपा नेता हबीब कुरैशी ने अनूपशहर कोतवाली में तहरीर दकर ऑडियो में की गई टिप्पणी पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने शिकायत में बताया है कि आॅडियो क्लिप की वजह से बसपाइयों की भावना आहत हुई है।
रोहिणी घावरी ने फेसबुक लाइव आकर ऑडियो की पुष्टि भी की। घावरी ने दावा किया था कि कोई इस ऑडियो को फर्जी या फिर एआई जनरेटिड साबित कर दे तो उसे वह एक करोड़ का इनाम देंगी। बसपा नेता का आरोप है कि इस ऑडियो में चंद्रशेखर आजाद द्वारा बहन कुमारी मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
बसपा नेता हबीब कुरैशी ने बताया कि ऑडियो में घावरी और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की बात हो रही है। जिसमें सांसद ने मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, काशीराम पर भी निंदनीय टिप्पणी की गई है, जिससे करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। अनूपशहर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।




