पॉर्सल में मिली है दो किलो ड्रग्स, रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाला गिरफ्तार
ठगी का अहसास होने पर उन्होंने बीटा—2 कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच कर आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।

एक रिटायर्ड अधिकारी के पॉर्सल में दो किलो ड्रग्स मिलने की बात कहकर ठगों ने उन्हें अपने चगुंल में ले लिया। जिसके बाद उनसे तीन खातों में अलग—अलग 75.57 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने बीटा—2 कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच कर आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।
अल्फा—1 स्थित पैरामाउंट सोसाइटी निवासी अंतिम विश्वास रिटायर्ड अधिकारी है। उनके टेलीग्राम पर कॉल कर पॉर्सल के नाम पर ड्रग्स भेजने का झांसा देकर 75.57 लाख की ठगी की गई। उन्होंने बताया कि पॉर्सल ताइवान भेजा गया है। इस मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
बीटा—2 कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 19 मार्च 2024 को टेलीग्राम पर कॉल कर पॉर्सल में दो किलो ड्रग्स मिलने की बात कही है। अब वह सकपका गए। आरोपियों ने एक खाते में 50, दूसरे में 20 और तीसरे में पांच लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर कराए। जांच कर रही पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे निवासी गणेश सूर्यकान्त ओटी के रुप में की है।




