Noida: जिला प्रशासन करेगा RWA और AOA को सम्मानित, करना होगा यह काम
जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में डोर-टू-डोर सर्वे और मतदाता मैपिंग की प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है।

भारतीय निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी मेधा रुपम ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में एक बैठक की। बैठक में RWA, क्रेडाइ, बिल्डर्स, निर्वाचक अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर अधिकारियों को गणना प्रपत्रों को वितरित और उनकी प्राप्ति प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में डोर-टू-डोर सर्वे और मतदाता मैपिंग की प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने RWA, AOA, टावर इंचार्ज, BLO और BLA से मिलकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने बताया कि जो RWA और AOA ने इस कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभाएगा, उसे जिला प्रशासन सम्मानित करेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि फार्म 6 और फार्म 8 पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। जिनका उपयोग माइग्रेशन, मृत मतदाताओं को हटाने, शिफ्टेड मतदाताओं को अद्यतन करने और एक ही परिवार के बिखरे मतदाताओं को एक बूथ पर समायोजित करने के लिए किया जाएगा।
साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटे नहीं और सभी नए मतदाताओं का नाम शामिल किया जा सके। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वह मतदाता सूची से संबंधित किसी भी सुझाव या समस्या को विभाग की आधिकारिक मेल आईडी adeo-gbn@nic.in पर भेज सकते है। उन्होंने पुनरीक्षण कार्यक्रम में अब तक किए गए RWA और AOA के सहयोग की सराहना की और कहा कि यदि SIR से संबंधित कोई सुझाव हो तो वह भी साझा कर सकते है।




