×
Uncategorized

Noida: नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद अब दूसरे फेज के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, कैंप लगाकर बांटा जाएगा मुआवजा

जिलाधिकारी मेधा रुपम ने बताया कि एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण की जानी है। स्टेज-2 एवं फेज-2 और स्टेज-2 एवं फेज-3 के लिए जेवर तहसील के 14 गांवों की जमीन ली जाएगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को किया था। उद्घाटन के बाद अब एयरपोर्ट के दूसरे फेज का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए जेवर तहसील के 14 गांवों की 1838.4176 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जिसकी तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। जमीन अधिग्रहण के लिए बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में एक बैठक हुई।

जिलाधिकारी मेधा रुपम ने बताया कि एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण की जानी है। स्टेज-2 एवं फेज-2 और स्टेज-2 एवं फेज-3 के लिए जेवर तहसील के 14 गांवों की जमीन ली जाएगी।1838.4176 हेक्टेयर जमीन का किसानों को मुआवजा दिया जाना है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया से प्रभावित किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर जिलाधिकारी ने मुआवजे के लिए सभी औपचारिकता पूरी करने के निर्देश दिए है।

राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और अमीन नायब तहसीलदार के साथ अधिग्रहण से प्रभावित गांवों का रोजाना भ्रमण करेंगे औरग। साथ ही तैयार की गई पत्रावलियों पर अपने हस्ताक्षर करेंगे। किसानों की सुविधा को देखते हुए तीन अप्रैल को थोरा गांव के प्राथमिक विद्यालय-1, नीमका शाहजहांपुर, ख्वाजपुर, रामनेर, किशोरपुर, बनवारीबांस, पारोही एवं रोही के डॉ. अंबेडकर भवन पारोही, मुकीमपुर शिवारा, जेवर बांगर, साबोता मुस्तफाबाद के पंचायत भवन, दयानतपुर के सर्व हितकारी इंटर कॉलेज, अहमदपुर चौरोली के पंचायत भवन, बंकापुर गांव के डॉ. अंबेडकर भवन में कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वह अपने—अपने गांवों में आयोजित होने वाले कैंपों में उपस्थित होकर अपनी अर्जित भूमि के प्रतिकर भुगतान से संबंधित समस्त औपचारिकताएं अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close