×
Uncategorized

Greater Noida: अवैध संबंध में हत्या को अंजाम देने वाली पत्नी और चचेरे भाई को आजीवन कारावास

एडीजीसी क्राइम नितिन कुमार त्यागी ने बताया कि साल 2014 में चिपियाना गांव में राजकुमार का शव उसके घर के आंगन में नीम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला था।

जिला न्यायालय ने शनिवार को मृतक की पत्नी कमला और मृतक के चचेरे भाई पुष्पेंद्र उर्फ पुस्सु को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा न करने पर दोनों को छह-छह माह की जेल काटनी होगी। देवर के ही अपनी भाभी से अवैध संबंध थे। चचेरा भाई ने अपने ही भाई की हत्या करने के बाद उसे पेड़ पर लटका दिया। पूरे मामले में मृतका की पत्नी की संलिप्ता भी पाई गई।

एडीजीसी क्राइम नितिन कुमार त्यागी ने बताया कि साल 2014 में चिपियाना गांव में राजकुमार का शव उसके घर के आंगन में नीम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला था। इस मामले में 17 जून 2014 को बिसरख कोतवाली में मृतक के भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक के भाई अमरपाल ने बताया कि वह अपने भाई के घर से सटे निर्माणाधीन मकान पर गया था। उन्होंने देखा था ​कि राजकुमार के साथ मारपीट की जा रही है। कमला और राजेंद्र ने उसके साथ मारपीट की। बीच—बचाव के दौरान पुष्पेंद्र उसे धक्का देकर भाग खड़ा हुआ। उसे अलगे दिन राजकुमार का शव पेड़ पर लटका हुआ था।

हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए यह पूरा प्रपंच रचा गया। चार्जशीट को पुलिस ने न्यायालय में दाखिल की और दोनों पक्षों को सुना गया। मृतक और आरोपियों के बीच विवाद की पुष्टि गवाहों ने की है। मृतक के शरीर पर मिले चोटों के निशान संघर्ष का परिणाम थे। इन सभी परिस्थितियों से राजकुमार की हत्या कमला और पुष्पेंद्र द्वारा किया जाना साबित होता है। घर के भीतर हुई मारपीट से बेखबर रहने की बात अस्वाभाविक है। दोनों को दोषी करार दिया जाता है। मामला रेयर आफ द रेयरेस्ट श्रेणी में नहीं आता है।

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close